Sunday, February 16, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में अभी सतायेगी ठंड, जारी रहेगा कोहरे का कहर

झारखंड मौसम अपडेट

रांची: झारखंड में ठंड का कहर जारी है। 21 जनवरी तक राज्य में न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, गुरुवार को राजधानी रांची में सुबह कोहरे और धुंध के बीच बादल लुका-छिपी खेलते रहे। मौसम विभाग के अनुसार 17 जनवरी से 21 जनवरी तक सुबह में कोहरा और आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में डालटनगंज का अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बोकारो का अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इस संबंध में रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने गुरुवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान हजारीबाग में 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा और कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा भी देखने को मिला।

झारखंड मौसम अपडेट