Breaking :
||स्थानीय नीति के विरोध में 10 और 11 जून को झारखंड बंद का आह्वान||गुमला: रांची सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल की अनियंत्रित कार ने कई लोगों को रौंदा, तीन महिला समेत चार की मौत, तस्वीरें||पलामू: शीर्ष माओवादी अभिजीत यादव और प्रसाद यादव के ठिकानों पर NIA की छापेमारी||झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन कल आयेंगे लातेहार, जनता से करेंगे सीधा संवाद||रांची में अपराधी की गोली मारकर हत्या, कालू लामा हत्याकांड में गया था जेल||लातेहार: चंदवा में टावर से लोहा काटते चार लोग रंगेहाथ गिरफ्तार, देशी कट्टा व जिंदा गोली बरामद||झारखंड में नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, अभी और बढ़ेगा तापमान, अलर्ट जारी||शिबू सोरेन की अध्यक्षता में 10 जून को होगी झारखंड राज्य समन्वय समिति की बैठक||पलामू: बस पकड़ने का इंतजार कर रहे TSPC उग्रवादी को पुलिस ने पकड़ा||पलामू: शराब की लत से परेशान छोटे भाई ने कर दी थी बड़े भाई की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

जल संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए मुखिया, पंचायत समिति व वार्ड सदस्य समेत चार को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जल जीवन मिशन, जल संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान करने के लिए रांची जिला के कांके प्रखंड के पिठौरिया पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी, कोडरमा जिले के मरकच्चो पंचायत समिति की सदस्य पार्वती देवी, कोडरमा जिले से मरकच्चो प्रखंड स्थित अरकोचा पंचायत की वार्ड सदस्य पूजा देवी तथा कोडरमा जिले के डोमचांच प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत की पार्वती देवी को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें बेहतर कार्य करने के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने उन सभी से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों और गतिविधियों की जानकारी ली और उसे सराहा। इस मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर भी मौजूद थे।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

दूसरों को भी जागरूक और प्रेरित करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल के बिना जिंदगी की कल्पना नही की जा सकती है। ऐसे में जल संरक्षण आज की नितांत जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप जल संरक्षण और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के लिए अभियान चलाएं और दूसरों को इससे जोडें। क्योंकि, सामूहिक प्रयास से ही इसमें कामयाबी हासिल कर सकते हैं ।

राष्ट्रपति कर चुकी हैं सम्मानित

ज्ञात हो कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 4 मार्च 2023 को नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में इन्हें सम्मानित किया था। इस कार्यक्रम में मुन्नी देवी झारखंड की एकमात्र मुखिया थी, जिन्हें स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान -2023 से सम्मानित किया गया था। उन्हें यह सम्मान बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना के सफल संचालन एवं रखरखाव के लिए मिला था। वहीं, पार्वती देवी को जल शक्ति अभियान के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने सम्मानित किया था। जबकि, पूजा देवी को ओडीएफ प्लस (स्वच्छता) के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए सम्मान मिला था।

इस मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव मनीष रंजन, मुख्य अभियंता संजय कुमार झा, विशेष सचिव राजीव रंजन, संयुक्त सचिव पीएन मिश्रा, कार्यपालक अभियंता अनिल गुप्ता और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Jharkhand Chief Minister honored