Breaking :
||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार||05 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक||पलामू: बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर, डिजनीलैंड मेला देखकर एक ही बाइक से लौट रहे थे घर||पलामू: मनरेगा लोकपाल के औचक निरीक्षण में मिली कई अनियमिततायें, पंचायत दिवस पर बंद मिले सचिवालय
Saturday, September 30, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में करंट लगने से चंदवा के युवक की मौत

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : मंगलवार को बालूमाथ प्रखंड के सेरेगड़ा पंचायत अंतर्गत बघूता टोला में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान चंदवा थाना क्षेत्र के किता ग्राम निवासी संदीप भूईया के रूप में हुई है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मिली जानकारी के अनुसार मृतक संदीप भुइयां पिछले कुछ दिनों से सैकड़ा ग्राम में रहकर ट्रैक्टर में मजदूरी का कार्य कर रहा था। इसी बीच आज ट्रैक्टर खड़ा कर नाश्ता करने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पटवन के लिए खेत में लगाए गये बिजली की तार की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।

हालांकि आसपास के लोगों की सहायता से आनन-फानन में उसे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां जांच के बाद चकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इधर बालूमाथ थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए लातेहार भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गयी है।