Breaking :
||अंकिता को जिंदा जलाने वाले दोषियों को आजीवन कारावास की सजा||लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड व बिहार की पुलिस नक्सलियों के खिलाफ चलायेगी संयुक्त ऑपरेशन||पलामू में दहेज हत्या के आरोपी पति को 10 साल सश्रम कारावास की सजा||झारखंड में भाजपा को झटका, पांच बार के सांसद रहे रामटहल चौधरी कांग्रेस में शामिल||पलामू में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, छह लाख की अफीम, डोडा व पोस्ता के साथ एक गिरफ्तार||पलामू व गढ़वा का मोस्ट वांटेड छोटू रंगसांज हत्याकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार||लातेहार: ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, पुत्र की मौत, पिता समेत दो घायल||पलामू में तीन हत्या के मामले में महिला समेत चार गिरफ्तार||झारखंड में मौसम की आंख मिचौली जारी, 30 और 31 मार्च को बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी||झारखंड: प्रोजेक्ट इम्पैक्ट की मूल्यांकन शीट भरने में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, रुकेगा वेतन
Friday, March 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: राजद प्रदेश अध्यक्ष और झामुमो नेता के बीच खूनी झड़प व गोलीबारी

जमीन विवाद में हुई गोलीबारी में बाल बाल बचे राजद प्रदेश अध्यक्ष

पलामू : जमीन विवाद को लेकर राजद प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार यादव और झामुमो नेता वशिष्ठ सिंह के बीच झड़प हो गई है। यह घटना हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के मेहंदीनगर पेट्रोल पंप के पास हुई। शुक्रवार को दोनों नेताओं और उनके परिजनों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान फायरिंग की घटना भी हुई। इस घटना में राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार यादव बाल-बाल बच गए।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

झामुमो नेता वशिष्ठ सिंह उर्फ बबलू सिंह और उनके भाई पर फायरिंग का आरोप लगाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव और उनके परिवार के सदस्य भी थाने पहुंच गए हैं।

झामुमो नेता बबलू सिंह और उनके परिवार का आरोप है कि हुसैनाबाद के पूर्व विधायक संजय सिंह यादव, उनके भाई और बेटे ने बबलू सिंह सहित उनके परिवार के सदस्यों को घायल कर दिया। बबलू सिंह के सिर में गंभीर चोट आई है। रांची में उनका इलाज चल रहा है। बबलू सिंह के परिवार के एक अन्य सदस्य का हाथ टूट गया। पूर्व विधायक संजय यादव, विनय यादव और रवि यादव ने झामुमो नेता पर अपनी रिवाल्वर और राइफल से गोली चलाई, जिसमें वे बाल-बाल बचे।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

बताया जा रहा है कि संजय कुमार यादव की जमीन हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के मेहंदीपुर पेट्रोल पंप के पास है, जिसे झामुमो नेता अपने प्रभाव और जबरदस्ती के आधार पर कब्जा करने के इरादे से घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर झामुमो नेता वशिष्ठ सिंह उर्फ बबलू सिंह का पूर्व विधायक से लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को राजद प्रदेश अध्यक्ष जब मौके पर पहुंचे तो जानलेवा हमला करने की नीयत से उन पर फायरिंग कर दी गई।