Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

लातेहार: अखिल झारखंड खरवार आदिवासी विकास परिषद् की प्रखंड स्तरीय कमिटी गठित

गोपी कुमार सिंह/लातेहार

रामबिलास सिंह अध्यक्ष, भागवत सिंह सचिव व राजेश सिंह बने कोषाध्यक्ष

लातेहार सदर प्रखंड के मतनाग गांव में अखिल झारखंड खरवार आदिवासी विकास परिषद् के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता परिषद् के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामबरत सिंह ने किया। इस बैठक में प्रखण्ड परिषद् की नयी समिति का गठन के साथ साथ विस्तार भी किया गया।

जानकारी देते हुए परिषद के केंद्रीय मिडिया प्रभारी लाल मोहन सिंह ने बताया कि अखिल झारखंड खरवार आदिवासी विकास परिषद् की नियमावली के तहत नया गठन एवं विस्तार किया गया। इसमें अध्यक्ष रामबिलास सिंह, सचिव भागवत सिंह,कोषाध्यक्ष राजेश सिंह,उपाध्यक्ष छठू सिंह, संतोष कुमार सिंह सह सचिव हरमोहन सिंह, बिरबल सिंह, प्रदीप सिंह, डेवठानी सिंह, देवनंदन सिंह व मीडिया प्रभारी रविन्द्र सिंह को बनाया गया।

सभी नवनिर्वाचित लोगों को मुख्य अतिथियों के द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही परिषद् के केन्द्रीय अध्यक्ष जानकी सिंह के द्वारा शपथ दिलाई गई। मौके पर पूर्व परिषद् की ओर से नए प्रखंड परिषद् को तमाम दस्तावेजों के साथ जिम्मेवारी सौंपी गई।

सामाजिक कार्य करने का लिया संकल्प
अस्थायी रूप से चयनित परिषद् के पदाधिकारी को सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का निर्देश दिया गया है। नये पदाधिकारियों ने भी संकल्प लिया कि वे अपने स्तर से सामाजिक गतिविधियों को जारी रखेंगे, साथ ही समाज को नित नयी ऊँचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे!

बैठक में थें मौजूद
बैठक मे अखिल झारखंड खरवार आदिवासी विकास परिषद्, झारखंड केन्द्रीय मुख्य संरक्षक केदार सिंह खरवार, प्रधान सचिव प्रदीप सिंह, कोषाध्यक्ष मोहन सिंह, देव चरण सिंह, नन्दकिशोर सिंह खरवार, केंद्रीय मीडिया प्रभारी लाल, मोहन सिंह, दुर्गा सिंह खरवार, राजदेव सिंह, अंतु सिंह, महेंद्र सिंह समेत अन्य लोग उपस्तिथ थे।

https://thenewssense.in/category/latehar

https://www.facebook.com/newssenselatehar


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *