Thursday, April 17, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडल

भाजपा कार्यकर्ताओं ने समर्पण दिवस के रूप में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

समर्पण दिवस सतबरवा न्यूज़

प्रेम पाठक/सतबरवा

पलामू : भारतीय जनता पार्टी सतबरवा मंडल के कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को पार्टी कार्यालय में समर्पण दिवस के रूप में मनाया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पंडित जी ने एकात्म मानववाद पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक अंतिम छोर पर बैठे लोगों का विकास नहीं होगा, तब तक देश में एकात्म मानववाद का सपना साकार नहीं होगा।

मौके पर मंडल अध्यक्ष विजय पाठक, पूर्व अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद, सुरेन्द्र कुमार, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष रवि प्रसाद, जिला पार्षद सदस्या चिन्ता देवी, सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार, विधायक प्रतिनिधि राणा प्रताप कुशवाहा, युवा मोर्चा कार्यसमिति सदस्य आशीष सिन्हा, युवा मोर्चा जिला मंत्री विकास तिवारी, सुरेश प्रसाद समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

समर्पण दिवस सतबरवा न्यूज़

https://thenewssense.in/category/latehar

https://www.facebook.com/newssenselatehar