Friday, March 21, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडदेश-विदेशरांची

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किये 66 उम्मीदवारों के नाम, देखें पूरी लिस्ट

झारखंड भाजपा के 66 उम्मीदवारों की लिस्ट

नई दिल्ली: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में 66 उम्मीदवारों के नाम घोषित किये गये हैं। भाजपा ने इन 66 उम्मीदवारों में 11 महिलाओं को जगह दी है। भाजपा राज्य में कुल 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस सूची के बाद अब सिर्फ दो सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा बाकी है।

भारतीय जनता पार्टी की पहली सूची में शामिल प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी धनवार सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इनके अलावा सीता सोरेन जामताड़ा, चंपई सोरेन सरायकेला और गीता कोड़ा जगन्नाथपुर से चुनाव लड़ेंगी।

भाजपा ने कोडरमा सीट से नीरा यादव, गांडेय सीट से मुनिया देवी, सिंदरी में तारा देवी, निरसा में अपर्णा सेनगुप्ता और झरिया से रागिनी सिंह को टिकट दिया है। चाईबासा में गीता बलमुच और छतरपुर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर पुष्पा देवी भुइयां चुनाव लड़ेंगी।

इधर, लातेहार और मनिका विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों को लेकर असमंजस की स्थिति समाप्त हो गयी है। भाजपा ने लातेहार विधानसभा से पूर्व विधायक प्रकाश राम और मनिका विधानसभा से पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह के नाम पर मुहर लगा दी है।

रांची-सीपी सिंह

धनवार-बाबूलाल मरांडी

राजमहल- अनंत ओझा

बोरियो- लोबिन हेंब्रम

लिट्टीपाड़ा-बाबूधान मुर्मू

महेशपुर- नवनीत हेंब्रम

शिकारीपाड़ा- परितोष सोरेन

नाला- माधवचंद्र महतो

जामताड़ा- सीता सोरेन

दुमका- सुनील सोरेन

जामा- सुरेश मुर्मू

जरमुंडी-देवेंद्र कुंवर

मधुपुर- गंगानारायण सिंह

सारठ- रंधीर सिंह

देवघर-नाराय़ण दास

पौड़ैयाहाट- दवेंद्रनाथ सिंह

गोड्डा- अमित मंडल

महगामा-अशोक भगत

कोडरमा-नीरा यादव

बरकट्ठा-अमित यादव

बरही-मनोज यादव

बड़कागांव- रोशन लाल चौधरी

सिमरिया- उज्जवल दास

हजारीबाग- प्रदीप प्रसाद

बगोदर-नागेंद्र महतो

जमुआ- मंजू देवी

गांडेय- मुनिया देवी

गिरिडीह- निर्भय शाहाबादी

बेरमो- रवींद्र पांडेय

बोकारो- विरंची नारायण

चंदनक्यारी-अमर बाउरी

सिंदरी-तारा देवी

निरसा-अर्पणा सेन गुप्ता

धनबाद- राज सिन्हा

झरिया-रागिनी सिंह

बाघमारा- शत्रुध्न महतो

बहरागोड़ा- दिनेशानंद गोस्वामी

घाटशिला- बाबूलाल सोरेन

पोटका- मीरा मुंडा

जमशेदपुर पूर्वी- पूर्णिमा दास

सरायकेला- चंपाई सोरेन

चाईबासा- गीता बलमुचू

मझगांव- बड़कुंवर गगरई

जगन्नाथपुर-गीता कोड़ा

चक्रधरपुर-शशिभूषण समद

खरसांवा- सोनाराम बोदरा

तोरपा- कोचे मुंडा

खूंटी-नीलकंठ सिंह मुंडा

खिजरी-रामकुमार पाहन

हटिया-नवीन जायसवाल

कांके-जीतू चरण राम

मांडर- सन्नी टोप्पो

सिसई-अरुण उरांव

गुमला- सुदर्शन भगत

विशुनपुर- समीर उरांव

सिमडेगा- श्रद्धानंद बेसरा

कोलेबिरा- सुजान जोजो

मनिका- हरेकृष्ण सिंह

लातेहार-प्रकाश राम

पांकी- कुशवाहा शशि भूषण मेहता

डालट्नगंज- आलोक चौरसिया

विश्रामपुर- रामचंद्र चंद्रवंशी

छत्तरपुर- पुष्पा भुईंया

हुसैनाबाद- कमलेश सिंह

गढवा- सत्येंद्र तिवारी

भावनाथपुर- भानू प्रताप शाही

झारखंड भाजपा के 66 उम्मीदवारों की लिस्ट