पलामू: दलित किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में भाजपा नेता का बेटा गिरफ्तार
पलामू : भाजपा के नावाबाजार मंडल अध्यक्ष महादेव प्रसाद यादव के पुत्र विशाल कुमार यादव (23) को शनिवार को एक दलित किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
भाजपा नेता के बड़े बेटे का शनिवार को ही तिलक चढ़ने वाला था। बड़ा बेटा इसकी तैयारी में लगा था जबकि छोटे बेटे को जेल जाना पड़ा। नावाबाजार पुलिस ने विशाल के अलावा एक अन्य मामले में गोविंद विश्वकर्मा (25) को भी गिरफ्तार किया है। उसपर यौन शोषण का आरोप है।
लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
नावाबाजार थाना प्रभारी दीपक कुमार दास के नेतृत्व में शनिवार को अपहरण, दुष्कर्म और यौन शोषण की दो अलग-अलग घटनाओं के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि कांड संख्या 44/23 में दो आरोपी हैं, एक अन्य आरोपी कांडा गांव निवासी सुनील सिंह अभी फरार है। दोनों ही वारदात गांव की ही युवती के साथ की गयी है। दोनों युवतियों ने थाने में उनके खिलाफ लिखित आवेदन दिया है।