Breaking :
||पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Tuesday, October 3, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

भाजपा ने बरवाडीह में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

शशि शेखर/बरवाडीह

लातेहार : भारतीय जनता पार्टी प्रखण्ड इकाई के तत्वावधान में बरवाडीह मेदिनीनगर मेन रोड स्थित भाजपा प्रखण्ड कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती दीप प्रज्वलित व पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई। इस दौरान सभी ने उनके देश हित में किए गए कार्यो को याद किया।

बैठक में उपाध्यक्ष सुनील कु सिंह व सांसद प्रतिनिधि कन्हाई प्रसाद ने कहा कि अटल जी ने ग्राम सड़क योजना, परमाणु परीक्षण जैसे ऐतिहासिक कार्य किए। संसद में विपक्ष में कभी अपने आप को या पार्टी के मान को कम नहीं होने दिया। इस दौरान मोबाइल फ़ोन के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री के प्रसारण को देखा गया।

कार्यक्रम में भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य दीपक तिवारी, किसान मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, किसान मोर्चा महामंत्री गौतम पांडे, राजेंद्र सिंह, प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य सह वरिष्ठ भाजपाई बैजनाथ प्रसाद, संतोष कुमार, संतोष सिंह, प्रदीप सिंह, अंकुश पाल, पार्थ सरकार, धर्मेंद्र कुमार समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *