बारियातू बीडीओ ने गरीब व असहायों में बांटे कंबल
बारियातू /संजय राम
लातेहार : बारियातू प्रखंड क्षेत्र में बढ़ती ठंड को देखते हुए उपायुक्त के निर्देशानुसार बीडीओ सह सीओ प्रतिमा कुमारी ने प्रखंड के फुलसू बिरहोर कॉलोनी व गोनिया पांचयत के बिरबीर गांव में जाकर कई वृद्ध, असहायओं के बीच कंबल का वितरण किया।
फूलसू के बिरहोर कॉलोनी में बीडीओ सह सीओ ने सात बिरहोर आदिम जनजाति परिवार के लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। साथ ही बिरहोर परिवार के लोगों को जागरूक करते हुए आधार कार्ड बनवाने की भी अपील की।
वहीं गोनिया पंचायत के बिरबीर गांव पहुंचकर एक दर्जन से भी अधिक वृद्ध व असहाय महिला-पुरुषों के बीच भी कंबल का वितरण किया। कंबल पाने वालों ने प्रखंड प्रशासन व जिला प्रशासन को साधुवाद दिया।