Breaking :
||रांची में कार से 4.56 लाख रुपये बरामद, तीन हिरासत में||पलामू में 64 लाख रुपये के स्प्रिट के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||यदि आपके पास नहीं है वोटर आईडी कार्ड तो भी कर सकेंगे मतदान, जानिये कैसे||पलामू लोकसभा में थमा प्रचार का शोर, 13 मई को डाले जायेंगे वोट, मतदानकर्मी रवाना||हेमंत सोरेन की विकास की गाड़ी को देखकर घबरा गयी केंद्र सरकार, भिजवाया जेल : कल्पना सोरेन||झामुमो व कांग्रेस का एक ही एजेंडा, न काम करेंगे और न करने देंगे : मोदी||सतबरवा में रैयतों ने NHAI संवेदक के कर्मियों को बनाया बंधक, मौके पर पहुंची पुलिस||पलामू में छह पशु तस्कर गिरफ्तार, चार फरार, 55 मवेशी बरामद||पलामू: राजद नेता तेजस्वी यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला||पलामू में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हवलदार व प्रभारी पर आरोप
Monday, May 13, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू में पुलिसकर्मियों को रौंदने का प्रयास, आरोपी चालक गिरफ्तार

पलामू : जिले में एक चेसिस ट्रक चालक ने पहले गलती से पुलिस गश्ती वाहन को टक्कर मार दी। तभी जब पुलिस ने उक्त वाहन को रोकने का प्रयास किया तो पुलिसकर्मियों को रौंदने का प्रयास किया गया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चेसिस ट्रक को जब्त कर लिया और आरोपी चालक बिरसानगर, जमशेदपुर निवासी हरजीत सिंह को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। घटना कल रात की है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की देर रात करीब डेढ़ बजे जिला मुख्यालय मेदिनीनगर सदर थाने की पुलिस राष्ट्रीय राजमार्ग-39 डालटनगंज-रांची मुख्य मार्ग स्थित जोरकाट व दुबियाखाड़ के बीच गश्ती कर रही थी, इसी क्रम में एक बड़े ट्रक की चेसिस पुलिस गश्ती वाहन से टकरा गयी। टक्कर के बाद चालक चेचिस लेकर भागने लगा। इसी क्रम में पुलिस की एक और गश्ती गाड़ी सामने से गुजर रही थी। गश्ती में शामिल पुलिस अधिकारियों और जवानों ने चेसिस को रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद चालक ने चेसिस से पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। इस घटना में सदर थाने में तैनात एएसआई सुबोध कुमार और चार पुलिसकर्मी घायल हो गये। पुलिस ने चियांकी पहाड़ के पास सड़क नाकाबंदी कर चेसिस ट्रक को रोका और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया।

घायल पुलिस अधिकारियों व कर्मियों का इलाज मेदिनीराय मेडिकल अस्पताल में कराया गया है। इलाज के बाद पुलिस अधिकारी और जवानों की हालत खतरे से बाहर है।