Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

JSSC-CGL पेपर लीक मामले में विधानसभा के अवर सचिव मो शमीम दो बेटों के साथ गिरफ्तार

JSSC Paper Leak Case

रांची : झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (जेएसएससी) पेपर लीक मामले में रांची पुलिस की एसआईटी ने झारखंड विधानसभा के एक अवर सचिव और उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कागजात और ब्लैंक चेक बरामद हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक मामले की जांच कर रही एसआईटी को झारखंड विधानसभा के अवर सचिव मो. शमीम के बारे में यह पुख्ता जानकारी मिली थी कि वह और उसके दो बेटे पेपर लीक मामले में संलिप्त हैं। इसके बाद एसआईटी उनपर लगातार नजर रखे हुए थी। सूचना कन्फर्म होने पर एसआईटी ने शमीम के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान शमीम के ठिकानों से कई अभ्यर्थियों के द्वारा दिये गये ब्लैंक चेक, दर्जनों एडमिट कार्ड के साथ-साथ कई मोबाइल फोन भी बरामद किए गये हैं।

जेएसएससी की सीजीएल परीक्षा में हुए प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच के लिए राज्य सरकार ने एसआईटी का गठन किया है। रांची के सदर डीएसपी संजीव कुमार बेसरा के नेतृत्व में स्पेशल टास्क फोर्स गठित की गयी है। एसआईटी में चार पुलिस निरीक्षक समेत कई पुलिसकर्मी शामिल हैं। रांची एसएसपी ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया था।

जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा 28 जनवरी को हुई थी लेकिन परीक्षा से पहले ही प्रश्न पत्र लीक हो गया था। इस घटना के बाद तत्कालीन सदर डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी बना था लेकिन उनका ट्रांसफर हो जाने के कारण अब फिर से एसआईटी गठन किया गया है। एसआईटी को जल्द से जल्द अभियुक्तों की शिनाख्त और उनकी गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है।

इस संबंध में रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पेपर लीक मामले में कार्रवाई लगातार जारी है। मामले में झारखंड विधानसभा के अफसर की भूमिका सामने आयी है, उसके खिलाफ कई सबूत भी पुलिस को हासिल हुए हैं। फिलहाल, पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए छापेमारी अभी भी जारी है। पकड़े गये आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है।

JSSC Paper Leak Case