Monday, February 10, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: दहेज में बाइक नहीं मिलने से नाराज पति ने काट दी पत्नी की गर्दन

पलामू : जिले के हुसैनाबाद में दहेज में बाइक नहीं मिलने से नाराज पति ने भाभी के साथ मिलकर पत्नी की गर्दन काट दी। इससे उसकी पत्नी घायल हो गई। घायल का इलाज हुसैनाबाद अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है।

इस मामले में पीड़िता के पिता जंगबहादुर पासवान (रीउर, नारारी, औरंगाबाद) ने दामाद सनी पासवान और उसकी भाभी सीमा देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है।

दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि उनकी बेटी रेखा कुमारी की शादी फरवरी 2022 में हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी गणेश पासवान के पुत्र सनी कुमार पासवान के साथ हुई थी। शादी में उसने अपने रुतबे से ज्यादा दहेज दिया था और एक बाइक भी दी थी।

पीड़िता के पिता ने प्राथमिकी में कहा है कि शादी के बाद उसका दामाद उसे रोज परेशान करता था और स्प्लेंडर प्रो बाइक की मांग करता था। बेटी को न देने पर दोनों ने उसकी हत्या की नीयत से चाकू से उसकी गर्दन काटना शुरू कर दिया। जब उसकी बेटी तड़प-तड़प कर रोने लगी तो वह उसे घायल छोड़कर भाग गया। इसकी जानकारी मिलने पर वह अपनी बेटी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले गया।

इस मामले में हुसैनाबाद एसआई अजीत कुमार ने कहा कि पीड़िता के पिता की लिखित शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।