Thursday, April 17, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबरवाडीहलातेहार

लातेहार: डायन-बिसाही के आरोप में फिर एक वृद्ध दंपति की धारदार हथियार से हत्या

Latehar witchcraft murder news

लातेहार : जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के अमडीहा गांव में डायन-बिसाही के आरोप में फिर एक वृद्ध दंपत्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। मृतकों की पहचान कृत सिंह (70) और उनकी पत्नी तुलसीमणि देवी (65) के रूप में की गयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तुलसीमणि देवी को डायन-बिसाही का आरोप लगाकर पिछले चार वर्षों से गांव के कुछ लोग प्रताड़ित कर रहे थे। पहले भी कई बार उनके साथ मारपीट की घटनायें हो चुकी हैं।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इसी क्रम में रविवार की रात दोनों वृद्ध पति-पत्नी अपने पुराने घर में सो रहे थे। इसी बीच देर रात अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी। सोमवार को जब वृद्ध दंपत्ति काफी देर तक घर से बाहर नहीं निकले तो उनके परिजन उन्हें ढूंढते हुए पुराने मकान में पहुंचे। घर में देखा तो पति-पत्नी दोनों मृत पड़े थे। परिजनों के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग वहां जुट गये और तुरंत पुलिस को सूचना दी गयी।

इसे भी पढ़ें :- लातेहार में डायन बिसाही के शक में बुजुर्ग दंपति की पीट-पीटकर हत्या

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया।

बरवाडीह थाना प्रभारी श्रीनिवास सिंह ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जल्द ही हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

आपको बता दें कि इससे पहले गत 2 मई 2023 को चंदवा थाना क्षेत्र के हेसला गांव में डायन बिसाही के शक में एक बुजुर्ग पति-पत्नी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी थी। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड में शामिल 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

Latehar witchcraft murder news