Tuesday, March 18, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू में TSPC का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 652 पीस जिंदा गोलियां बरामद

पलामू में TSPC का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

पलामू : पलामू पुलिस ने उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के सक्रिय सदस्य उपेन्द्र भुइयां को जिले के मनातू थाना क्षेत्र के केदल से गिरफ्तार किया है। इसके निशानदेही पर .315 एमएम की 652 पीस जिंदा गोली पुलिस ने बरामद की है। उपेन्द्र सारे कारतूस को छुपाकर रखा था और संगठन के पास ले जाने के लिए दस्ता छोड़कर आया था।

एसपी रीष्मा रमेशन ने गुरूवार को अपने कार्यालय कक्ष में बताया कि उपेन्द्र भुइयां वर्ष 2021 से टीएसपीसी में सक्रिय था। इससे पहले वर्ष 2014 से टीएसपीसी के बाल दस्ता का सदस्य रहा था। टीएसपीसी के आक्रमण गंझू और शशिकांत के दस्ता में शामिल था। इसके खिलाफ पलामू, लातेहार और चतरा जिला मिलाकर 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। चतरा जिले में अफीम की खेती नष्ट करने के दौरान पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में उपेन्द्र शामिल था। इस घटना में दो पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। एक दर्जन मामले दर्ज होने के बावजूद वह कभी जेल नहीं गया था।

एसपी ने जानकारी दी कि कुछ समय पहले उसे 652 पीस जिंदा गोली छुपाकर रखने के लिए दिया गया था। उसे गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशानदेही पर कोहबरिया जंगल में चट्टान की खोह में डालडा के पीले रंग के डब्बा में छुपाकर रखे गये सारे कारतूस बरामद किये गये। दस्ता छोड़कर कारतूस लेने आने के कारण उपेन्द्र के पास कोई हथियार नहीं था। उसने संगठन के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है। इसके लिए छानबीन तेज की गयी है। उपेन्द्र भुइयां मनातू थाना क्षेत्र के छोटकीनागद का रहने वाला है।

पलामू में TSPC का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार