लातेहार: मनिका में अचानक आयी आंधी ने मचायी तबाही, बांस के बखार से दबकर महिला की मौत
बबन पासवान/मनिका
लातेहार : अचानक बारिश के साथ आयी आंधी ने शनिवार को मनिका में जमकर तबाही मचायी। इस दौरान थाना क्षेत्र के डोंकी पंचायत के बरियातू गांव में शनिवार को बांस का बखार गिर गया, इस बांस के बखार से दबकर सोनी देवी (उम्र 23 वर्ष) पति विकास सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
बताया जाता है कि सोनी देवी नदी में कपड़ा धोकर घर लौट रही थी, तभी अचानक आंधी आ गयी। आंधी के कारण वह घर के बगल में लगे बांस के बखार के पास खड़ी थी, तभी अचानक बांस का बखार गिर गया, जिससे दबकर उसकी मौत हो गयी। वहीं उसी स्थान पर खड़े सोनी देवी के ससुर करम सिंह (उम्र 55 वर्ष) भी बायें पैर पर बांस गिरने के कारण बुरी तरह घायल हो गये। सोनी देवी का 2 वर्ष का बेटा है, जबकि उसका पति विकास सिंह आंध्र प्रदेश कमाने गया हुआ है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पूर्व जिला परिषद सदस्य सह राजद नेता रघुपाल सिंह मौके पर पहुंचे और प्रशासन को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही मनिका थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने एएसआई डीएन राय व पुलिस बल के जवानों को भेजकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया।

इस बीच राजद नेता रघुपाल सिंह ने कहा कि मनिका अंचलाधिकारी को घटना की जानकारी दे दी गयी है। मैं प्रशासन से आपदा प्रबंधन के तहत मिलने वाली सुविधाओं की मांग करता हूं।
Manika Latehar Latest News