पलामू पुलिस लाइन में पेड़ गिरने से घायल जवान की एम्स में इलाज के दौरान मौत
पलामू : पुलिस लाइन के मेन गेट पर कुछ दिन पहले एक भारी-भरकम पेड़ के उखड़ कर गिरने से गंभीर रूप से जख्मी पुलिस जवान नित्यानंद महतो ने शनिवार को इलाज के दौरान दिल्ली एम्स में दम तोड़ दिया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
इस घटना में चार जवान घायल हो गये थे। सभी का प्रारंभिक इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुआ था। नित्यानंद महतो की गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां से एयरलिफ्ट कर उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। इलाज के क्रम में शनिवार को उनकी मौत हो गयी। जवान की मौत से पुलिस महकमे में गम का माहौल है।
पुलिस मेंस ऐसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विक्रांत दुबे ने बताया कि शनिवार दोपहर में नित्यानंद महतो की मौत हुई। उनका छह से 22 जून तक इलाज चला लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। रविवार को शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा। इसके बाद शव सीधे जवान के पैतृक गांव चंदनकियारी ले जाया जायेगा, जहां सलामी के बाद दाह संस्कार होगा। पलामू ऐसोसिएशन से पदाधिकारी एवं जवान चंदनकियारी जायेंगे।