Breaking :
||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल||झारखंड में वोटिंग के दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश, अधिसूचना जारी||सतबरवा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत||पलामू लोकसभा: भाजपा से बीडी राम और राजद से ममता भुइयां समेत चार उम्मीदवारों ने किया नामांकन||लातेहार: मनरेगा योजना में रिश्वत लेते पंचायत सेवक रंगेहाथ गिरफ्तार||चतरा समेत इन चार लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को विरोधियों से अधिक अपनों से खतरा||झारखंड: पहले चरण के चुनाव में पलामू समेत इन चार लोकसभा सीटों पर युवा मतदाता निभायेंगे निर्णायक भूमिका||आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के पिता और पत्नी के खिलाफ कुर्की वारंट का इश्तेहार जारी||पलामू लोकसभा: शीर्ष माओवादी कमांडर रहे कामेश्वर बैठा समेत तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन||पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर कल होगी सुनवाई
Thursday, April 25, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरचतराझारखंड

पुलिस हमले में शामिल 49 ग्रामीण गिरफ्तार, 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

चतरा में पुलिस अधिकारियों पर हमले के बाद आज एसपी राकेश रंजन घायल जवानों को देखने सदर अस्पताल पहुंचे। मौके पर उन्होंने बताया कि मंगलवार को सड़क दुर्घटना हुई थी। जिसमें ड्यूटी कर रहे एक पुलिस अधिकारी पर हमला किया गया। पुलिस बल पर पथराव किया गया।

उन्होंने बताया कि घटना में शामिल लोगों की पहचान कर ली गयी है। घटना में शामिल 90 लोगों को आरोपी बनाया गया है। 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, 49 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना निंदनीय है। किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। यदि क्षेत्र में कोई घटना होती है तो पुलिस अपनी ड्यूटी निभाने जाती है। इस दौरान पुलिस पर हमला निंदनीय है। इस तरह की घटना में शामिल लोग अपना करियर खुद ही खराब कर लेते हैं। साथ ही वे समाज को ही बदनाम करते हैं।

उन्होंने जिले के लोगों से अपील की कि सभी लोग समझदारी से काम लें ताकि ऐसी घटना न हो। अगर लोग ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं तो चतरा पुलिस इससे निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि चतरा पुलिस जिले की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार है।

आपको बता दें कि मंगलवार की सुबह पुलिस लाइन-नावाडीह मार्ग स्थित चंगेर हेरू पुल के पास पिकअप वैन और बाइक में टक्कर हुई थी। इस हादसे में डहुरी गांव के पप्पू भुइयां की मौत हो गयी। वहीं दो अन्य घायल हो गए।

घटना की सूचना पाकर वहां पहुंचे पुलिस अधिकारी एएसआई शशिकांत ठाकुर चालक और पिकअप महिंद्रा को थाने ला रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने उन पर हमला कर दिया। एसआई के कपड़े फाड़े और मारपीट की। पुलिस ने बचाव में लाठीचार्ज किया। पथराव में करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। लाठीचार्ज में कई ग्रामीण घायल भी हुए हैं। डहुरी गांव में अफरातफरी का माहौल था। हालांकि पुलिस अधिकारी और कुछ ग्रामीणों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।

गिरफ्तार ग्रामीण

जिनकी गिरफ्तारी हुई उनमें उपेन्द्र भुईया उम्र 20 वर्ष पे स्व० पयमेश्वर भुईया सा० डहूरी 2. संतोष भुईया उम्र 34 वर्ष पे० स्व प्रसाद भुईया सा0 डहुरी 3. मुकेश कुमार ठाकुर उम्र 19 वर्ष पे० खगेश्वर ठाकुर सा डहुरी 4 गोबिन्द कुमार साव उम्र 25 वर्ष पे सोमन साव सा० सीनपुर 5 सत्यम कुमार ठाकुर उम्र 19 वर्ष पे० बासुदेव ठाकुर सा) डहुरी. बालेश्वर ठाकुर उम्र 32 वर्ष पै स्व० करम ठाकुर सा० डहुरी 7 बिनोद कुमार यादव उम्र 35 वर्ष पे० महरू यादव सा0 डहुरी 8 थानु साथ उम्र 59 वर्ष पे० स्व० खिरोधर साव सा0 सीलपुर 9. उदय कुमार उम्र 30 वर्ष पे० लखन यादव सा0 डहुरी 10. ओम प्रकाश रामः उम्र 45 वर्ष पै स्व० रघुनी राम सा डहुरी । राजु साव उम्र 45 वर्ष पे स्व० भुनेश्वर साव सा0 डठुरी 12 मेघराज यादव उम्र 32 वर्ष पे० अमृत यादव सा0 डहरी 13 अर्जुन कुमार साव उम्र 23 वर्ष पे०) धनु यादव सा० सीनपुर 14. विकाश कुमार उम्र 19 वर्ष पे० रामा यादव सा0 डहुरी 15. गुलशन भुईया उम्र 22 वर्ष पे (स्व) रेवा भुईयां सा डहरी 16. जितन मुईया उम्र 20 वर्ष पै स्व० रामेश्वर भुईया सा० डहरी 17 मनोज भुईया उम्र 35 वर्ष पे० स्व० गुनी भुईया सा डडुरी 18. दशरथ साव उम्र 33 वर्ष पे टहल साव सा0 सीनपुर 19. सुबोध भुईया उम्र 30 वर्ष पे स्व० रामेश्वर भुईया सा० डहुरी 20. जगलाल साव उम्र 28 वर्ष पे० टहल साव सा0 सिंहपुर 21. लखन साव उम्र 59 वर्ष पे स्व० बसी साव सा डहुरी 22. मनीष कुमार यादव उम्र 27 वर्ष पे० डेगन यादव सा0 डहरी 23. पप्पु कुमार यादव उम्र 19 वर्ष पे) कामदेव यादव सा0 डहरी 24. जितेन्द्र ठाकुर उम्र 32 वर्ष पे० बमारी ठाकुर सा डहुरी 25 रामा यादव उम्र 55 वर्ष पे० स्वा) कुशल यादव सा0 डहुरी 26. सुभम कुमार गुप्ता उम्र 19 वर्ष पे० लखन साव सा0 डहरी 27. अभय कुमार यादव उम्र 19 वर्ष पे० कौलेश्वर यादव सा0 डहुरी 28. उपहार यादव उम्र 23 वर्ष पे० लखन यादव सा0 डहुरी 29. रामवृक्ष यादव उम्र 42 वर्ष पे० स्व० गिरधारी यादव सा0 डहरी 30. जितेन्द्र कुमार उम्र 30 वर्ष पे० नागेश्वर यादव सा0 डही 31. दिनेश्वर यादव उम्र 52 वर्ष पे) स्व० तिलक यादव सा0 डहुरी 32. जितेन्द्र भुईया उम्र 24 वर्ष पे० स्व० गुनी भुईया सा डहरी 33. परमेश्वर यादव उम्र 35 वर्ष पे त्रिलोकी यादव सा0 डहरी 34. फागु ठाकुर उम्र 59 वर्ष पे स्व० टिभु ठाकुर सा० डहुरी 35. संतोष कुमार राणा उम्र 26 वर्ष पे अशोक राणा सा० डहुरी 36. श्रवण कुमार राणा उम्र 19 वर्ष पे० विगन यणा सा० डहुरी 37. मनोज राणा उम्र 30 वर्ष पे० अशोक राण सा० डहुरी 38. सरिता देवी उम्र 45 वर्ष पति दिनेश्वर यादव सा0 डहुरी 39. उर्मिला देवी उम्र 40 वर्ष पति कालेश्वर यादव सा0 डहुरी 40. ललिता देवी उम्र 35 वर्ष पति मनोहर भुईया सा) डहुरी 41. अनिता देवी उम्र 45 वर्ष पति झमन यादव सा0 डहुरी 42 सीता देवी उम्र 60 वर्ष पति फामु ठाकुर सा डहरी टोला बनामढा 43. सविता कुमारी उम्र 25 वर्ष पति उमेश ठाकुर डहरी टोला बजागता +4 बस्ती देवी उम्र 35 वर्ष पति स्व० प्रयाग ठाकुर सा डहुरी 45. रिकी देवी उम्र 25 वर्ष पनि उपेन्द्र ठाकुर सा डहरी टोला बनागढा सभी थाना सदर जिला चतरा 46. कैलाश भुईया उम्र 23 वर्ष पे० सस्यु भुईया सा डेमुरा थाना कटकमदाग जिला हजारीबाग सहित दो अन्य कुल मिलाकर 49 लोगो को गिरफ्तार किया गया।