Breaking :
||गुमला: रांची सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल की अनियंत्रित कार ने कई लोगों को रौंदा, तीन महिला समेत चार की मौत, तस्वीरें||पलामू: शीर्ष माओवादी अभिजीत यादव और प्रसाद यादव के ठिकानों पर NIA की छापेमारी||झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन कल आयेंगे लातेहार, जनता से करेंगे सीधा संवाद||रांची में अपराधी की गोली मारकर हत्या, कालू लामा हत्याकांड में गया था जेल||लातेहार: चंदवा में टावर से लोहा काटते चार लोग रंगेहाथ गिरफ्तार, देशी कट्टा व जिंदा गोली बरामद||झारखंड में नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, अभी और बढ़ेगा तापमान, अलर्ट जारी||शिबू सोरेन की अध्यक्षता में 10 जून को होगी झारखंड राज्य समन्वय समिति की बैठक||पलामू: बस पकड़ने का इंतजार कर रहे TSPC उग्रवादी को पुलिस ने पकड़ा||पलामू: शराब की लत से परेशान छोटे भाई ने कर दी थी बड़े भाई की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा||लातेहार: शहीद जवानों के शरीर में बम प्लांट करने वाला डॉक्टर माओवादी विंग कमांडर समेत दो गिरफ्तार

पलामू: 12 साल की लड़की से शादी कर रहा था 45 साल का शख्स, पुलिस ने की कार्रवाई, हिरासत में शख्स

पलामू : पुलिस ने हस्तक्षेप कर रविवार को जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में 12 वर्षीय नाबालिग की शादी रुकवा दी। लड़की के परिजन उसकी शादी 45 वर्षीय एक शख्स से करा रहे थे। पुलिस ने शख्स को हिरासत में लेकर शहर थाने में रखा है। यदि प्रखंड विकास पदाधिकारी प्राथमिकी दर्ज कराते हैं तो शख्स के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। बालिका को बालिका गृह भेजा जा रहा है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के अनुसार शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर में शहर थाना क्षेत्र की रहने वाली 12 वर्षीय बालिका की शादी 45 वर्षीय युवक के साथ हो रही थी। किसी ने टोल फ्री नंबर 1098 पर चाइल्डलाइन को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस, सीडब्ल्यूसी और चाइल्डलाइन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। पुलिस जैसे ही ठाकुरबाड़ी पहुंची, लड़की के परिजन व अन्य मौके से फरार हो गये। पुलिस दूल्हे को हिरासत में लेकर शहर थाने ले आयी।

सीडब्ल्यूसी सदस्य धीरेंद्र किशोर ने बताया कि 12 वर्षीय बालिका के बाल विवाह की शिकायत मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शादी रुकवा दी। पुलिस ने बच्ची को संरक्षण में लेकर शेल्टर होम में रखने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर अधेड़ के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। अधेड़ पाटन थाना क्षेत्र के कांकेकला गांव का रहने वाला है।