Breaking :
||झारखंड में मौसम ने ली करवट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी||झारखंड कैबिनेट की बैठक में 44 प्रस्तावों को मंजूरी, रांची नगर निगम को 224 बसें खरीदने को मिले 605.42 करोड़||प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली तीन बच्चों की मां, पति के साथ रहने से किया इंकार, हुआ अनोखा समझौता||लोहरदगा: पुल निर्माण स्थल पर नक्सलियों का उत्पात, दो ट्रैक्टरों को फूंका||लातेहार: फ़ूड पॉइजनिंग के शिकार हुए दर्जनों ग्रामीण, सरहुल के जुलूस में खाया था चना और गुड़||लातेहार: चंदवा में विधवा महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार||झारखंड में फिर बदला मौसम, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी||कुख्यात माओवादी कमांडर अमन गंझू और जतरू खरवार से NIA करेगी पूछताछ||लातेहार: बालूमाथ में इक्वेस्टा बैंक के नाम पर खाता खोल कर लाखों की ठगी करने के आरोप में एक गिरफ्तार, कार्यालय सील||लातेहार: बालूमाथ पुलिस ने 3 लाख 30 हजार की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को पकड़ा

25 लाख के इनामी माओवादी नवीन यादव ने किया आत्मसमर्पण, 100 से अधिक बड़े नक्सली हमलों में रहा है शामिल

नवीन यादव नक्सली आत्मसमर्पण

2011 में लातेहार के गारू में इंदर सिंह नामधारी के काफिले पर हुए हमले में भी था शामिल

रांची : चतरा-पलामू के बॉर्डर मनातू के चक इलाके में बुधवार को 25 लाख के इनामी नवीन उर्फ सर्वजीत यादव ने पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। वह चतरा जिले के प्रतापपुर इलाके का रहने वाला है। पुलिस को काफी लंबे समय से इसकी तलाश थी।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन यादव झारखंड-बिहार में हुए 60 से अधिक बड़े नक्सली हमले में शामिल था। इसके खिलाफ दोनों राज्यों के कई थानों में 100 से भी अधिक मामले हैं। पहले सरकार ने नवीन पर 15 लाख का इनाम रखा था लेकिन फिर बाद में उसे बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया। जनवरी 2019 में नवीन यादव की पलामू के रेड़मा में 18.5 एकड़ और चतरा के प्रतापपुर में 12.78 एकड़ जमीन भी जब्त की गयी थी।

नवीन नक्सलियों के गढ़ बूढ़ा पहाड़ और छकरबंधा के इलाके में सक्रिय था। बताया जा रहा है कि बूढ़ा पहाड़ इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन ऑक्टोपस से घबरा कर वह उस इलाके से भाग निकला था। वर्तमान में चतरा व पलामू के बॉर्डर इलाके में सक्रिय था। 2 दिन पहले चतरा के कुंदा इलाके में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में भी नवीन यादव शामिल था, जहां से बच कर निकल भागा था। सुरक्षाबलों की बढ़ती दबिश से घबरा कर उसने आत्मसमर्पण कर दिया।

नवीन यादव बूढ़ा पहाड़ के इलाके में संदीप यादव और विमल यादव के बाद तीसरा सबसे बड़ा माओवादी चेहरा था। जून 2016 में औरंगाबाद गया सीमा पर बड़ा नक्सल हमला हुआ था। इसमें 10 कोबरा के जवान शाहिद हुए थे। इस हमले में माओवादियों का नेतृत्व नवीन यादव ही कर रहा था।

साल 2011 में लातेहार के गारू में झारखंड के पहले विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी के काफिले पर हमला हुआ था। इस हमले में 11 जवान शहीद हुए थे। साल 2012 में माओवादियों ने गढ़वा के भंडरिया के इलाके में पुलिस पर हमला किया था। उस हमले में थाना प्रभारी समेत 12 जवान शहीद हुए थे। इन दोनों हमले में माओवादियों का नेतृत्व नवीन यादव ही कर रहा था।

नवीन यादव नक्सली आत्मसमर्पण