Breaking :
||झारखंड कैबिनेट की बैठक में 44 प्रस्तावों को मंजूरी, रांची नगर निगम को 224 बसें खरीदने को मिले 605.42 करोड़||प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली तीन बच्चों की मां, पति के साथ रहने से किया इंकार, हुआ अनोखा समझौता||लोहरदगा: पुल निर्माण स्थल पर नक्सलियों का उत्पात, दो ट्रैक्टरों को फूंका||लातेहार: फ़ूड पॉइजनिंग के शिकार हुए दर्जनों ग्रामीण, सरहुल के जुलूस में खाया था चना और गुड़||लातेहार: चंदवा में विधवा महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार||झारखंड में फिर बदला मौसम, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी||कुख्यात माओवादी कमांडर अमन गंझू और जतरू खरवार से NIA करेगी पूछताछ||लातेहार: बालूमाथ में इक्वेस्टा बैंक के नाम पर खाता खोल कर लाखों की ठगी करने के आरोप में एक गिरफ्तार, कार्यालय सील||लातेहार: बालूमाथ पुलिस ने 3 लाख 30 हजार की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को पकड़ा||लातेहार: फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों को मिली पदोन्नति

रांची : झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को अधिसमय वेतनमान में उन्हें पूर्व में प्रदत्त प्रोन्नति के संदर्भ में पुनरीक्षित बैच के अनुसार प्रोन्नति वैचारिक रूप से प्रदान करने की स्वीकृति दी है।

सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में 2017 में ही एक न्यायादेश जारी किया था, जिसके बाद कार्मिक मंत्रालय भारत सरकार ने राज्य सरकार को पत्र लिखा था। इसके अनुसार 15 फरवरी, 2018 के माध्यम से एक फरवरी, 2010 से 18 अप्रैल. 2012 के बीच की रिक्तियों के विरुद्ध राज्य सेवाओं से राज्य सेवा से भाप्रसे में नियुक्त पदाधिकारियों की पुनरीक्षित पारस्परिक वरीयता, बैच के आलोक में पदाधिकारियों को वैचारिक प्रमोशन दिया गया है। इनमें अधिकांश अधिकारी अभी सेवानिवृत हो गये हैं।

पांच आईएएस को एक जनवरी, 2014 की तिथि से प्रमोशन दिया गया है। इनमें सुधांशु भूषण राम, बीना श्रीवास्तव, हंसराज सिंह, समसोन सोय, फिदेलिस टोप्पो, जॉन पॉस्कल लकड़ा, बालेश्वर सिंह शामिल हैं।बालेश्वर सिंह को 11 फरवरी 2016, संतकुमार वर्मा को एक जनवरी 2016, दिनेश चंद्र मिश्र को जनवरी 2016 की तिथि से प्रमोशन दिया गया है।

जनवरी 2017 की तिथि से प्रमोशन

प्रमोद कुमार गुप्ता, सुरेंद्र कुमार, शुभ्रा वर्मा, गौरीशंकर मिंज, मनोज कुमार, भगवान दास, श्रवण साय शामिल हैं।