Breaking :
||झारखंड कैबिनेट की बैठक में 44 प्रस्तावों को मंजूरी, रांची नगर निगम को 224 बसें खरीदने को मिले 605.42 करोड़||प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली तीन बच्चों की मां, पति के साथ रहने से किया इंकार, हुआ अनोखा समझौता||लोहरदगा: पुल निर्माण स्थल पर नक्सलियों का उत्पात, दो ट्रैक्टरों को फूंका||लातेहार: फ़ूड पॉइजनिंग के शिकार हुए दर्जनों ग्रामीण, सरहुल के जुलूस में खाया था चना और गुड़||लातेहार: चंदवा में विधवा महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार||झारखंड में फिर बदला मौसम, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी||कुख्यात माओवादी कमांडर अमन गंझू और जतरू खरवार से NIA करेगी पूछताछ||लातेहार: बालूमाथ में इक्वेस्टा बैंक के नाम पर खाता खोल कर लाखों की ठगी करने के आरोप में एक गिरफ्तार, कार्यालय सील||लातेहार: बालूमाथ पुलिस ने 3 लाख 30 हजार की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को पकड़ा||लातेहार: फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

सीतामढ़ी: घर में सो रहे दंपत्ति की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस जांच में जुटी

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी में अज्ञात बदमाशों ने एक घर में घुसकर पति-पत्नी की हत्या कर दी है। घटना महिन्द्रावाड़ा थाना क्षेत्र के खनुआ घाट की है। जहां घर में सो रहे पति-पत्नी की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गयी।घटना के समय घर में कोई अन्य सदस्य नहीं था। घटना को अंजाम देकर भागने के क्रम में बदमाशों का लोडेड देशी कट्टा गिर गया है। जिसे पुलिस ने मौके से बरामद कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात दोनों पति-पत्नी अपने कमरे में सो रहे थे। इसी बीच देर रात घटना को अंजाम दिया गया है। घटना का पता तब चला जब घर में काम करने वाला युवक सुबह घर आया। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गयी।

घटना की जानकारी महिन्द्रावाड़ा थाने को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डीएसपी सदर सुबोध कुमार भी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान 65 वर्षीय सीता राम राय और उनकी 60 वर्षीय पत्नी फूलो देवी के रूप में हुई है। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि मृतक ब्याज पर पैसा लगाता था। उनका पूरा परिवार बाहर रहता है। घटना की जानकारी बेटे और बेटी को ग्रामीणों ने दी है। पुलिस मृतक के परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। वही ग्रामीणों से पूछताछ भी कर रही है।