Breaking :
||झारखंड: प्रोजेक्ट इम्पैक्ट की मूल्यांकन शीट भरने में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, रुकेगा वेतन||नाबालिग लड़की को घर से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार||सनकी प्रेमी ने लड़की के छोटे भाई की कर दी हत्या, गिरफ्तार||पलामू: होली मिलन समारोह में चाकूबाजी, दो सगे भाई घायल, बाप-बेटे समेत तीन गिरफ्तार||पलामू में अपराधी बेलगाम, दिनदहाड़े दो की गोली मारकर हत्या, पिछले 48 घंटे में 5 हत्यायें||पलामू: आपसी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार||हत्या की योजना बनाते रिम्स से फरार कैदी राजा सिंह समेत दो अपराधी गिरफ्तार||पलामू: नशीली टेबलेट, सिरप और गांजा के साथ दंपत्ति गिरफ्तार||पलामू: दो तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में दो भाइयों की दर्दनाक मौत||पलामू में 50 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
Thursday, March 28, 2024
बिहार

छात्र संघ चुनाव: पटना कॉलेज के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, कैंपस में भगदड़

पटना: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के बीच अचानक हुई गोलियों की तड़तड़ाहट से माहौल गमगीन हो गया। पटना कॉलेज के बाहर अशोक राजपथ पर दोपहर 2 बजे के बाद अचानक गोली चलने की आवाज आयी और पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। जिस स्थान पर गोली चली, उसके आसपास बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र जमा हो गए। लेकिन फायरिंग के बाद स्थिति भयावह हो गयी। लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं, किसी को समझ नहीं आया कि गोली किसने और क्यों चलायी।

हैरानी की बात यह है कि जिस जगह पर गोलियां चलीं, उसके पास बड़ी संख्या में पुलिस के जवान भी तैनात थे। लेकिन उन्हें भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि यहां एक शख्स हथियार लिए हुए है। शूटर आराम से फायरिंग करते हुए वहां से गायब हो गया। बताया जा रहा है कि करीब 4 से 5 राउंड फायरिंग हुई जिसके बाद भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गयी। हालांकि गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। वहीं, छात्र संघ के लिए मतदान का समय भी दोपहर 2 बजे तक था, जिससे बड़ी संख्या में छात्र वहां से निकल गए थे।

मौके पर पहुंचे टाउन डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि फायरिंग की घटना चुनाव के बाद हुई है। इसके साथ ही कॉलेज के बाहर अशोक राजपथ पर गोलियां चलायीं। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों की ओर से गोलियां चलायीं गयीं। चुनाव खत्म होने के बाद शूटर ने हवा में फायरिंग की। किसी को गोली नहीं लगी। पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि गोली किसने चलायी और इसके पीछे क्या वजह थी।

गौरतलब है कि पटना विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव के लिए शनिवार को वोट डाले गए। पटना के विभिन्न कॉलेजों के 51 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। वोटों की गिनती भी आज ही होगी और चुनाव के नतीजे देर शाम तक आने की संभावना है।