Breaking :
||झारखंड कैबिनेट की बैठक में 44 प्रस्तावों को मंजूरी, रांची नगर निगम को 224 बसें खरीदने को मिले 605.42 करोड़||प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली तीन बच्चों की मां, पति के साथ रहने से किया इंकार, हुआ अनोखा समझौता||लोहरदगा: पुल निर्माण स्थल पर नक्सलियों का उत्पात, दो ट्रैक्टरों को फूंका||लातेहार: फ़ूड पॉइजनिंग के शिकार हुए दर्जनों ग्रामीण, सरहुल के जुलूस में खाया था चना और गुड़||लातेहार: चंदवा में विधवा महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार||झारखंड में फिर बदला मौसम, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी||कुख्यात माओवादी कमांडर अमन गंझू और जतरू खरवार से NIA करेगी पूछताछ||लातेहार: बालूमाथ में इक्वेस्टा बैंक के नाम पर खाता खोल कर लाखों की ठगी करने के आरोप में एक गिरफ्तार, कार्यालय सील||लातेहार: बालूमाथ पुलिस ने 3 लाख 30 हजार की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को पकड़ा||लातेहार: फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: पैर नहीं दबाने से नाराज पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जहानाबाद : जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के छकोरी बिगहा गांव में उस समय सनसनी फैल गयी। जब एक पति ने अपनी पत्नी की लकड़ी के बर्तन से वार कर हत्या कर दी। बताया जाता है कि मुन्ना शर्मा नाम के एक शख्स ने अपनी पत्नी से पैर दबाने को कहा। लेकिन पत्नी ने तबीयत खराब होने का हवाला देकर पैर दबाने से मना कर दिया।

पत्नी की बात सुनकर पति आगबबूला हो गया और लकड़ी के डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और पत्नी रिंकी देवी की मौत हो गयी। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने रिंकी देवी के मायके वालों को दी। जैसे ही विवाहिता की मौत की खबर मिली। परिजन मायके से भागते हुए आए और घटना की सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी गयी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मुन्ना शर्मा नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि परिजन का कहना है कि वह पहले से ही सनकी स्वभाव का व्यक्ति था और उसकी दवा भी चल रही थी। इस वजह से इस शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर हत्या कर दी है।

रिंकी देवी के परिजनों का कहना है कि उसका पति पहले भी उसके साथ मारपीट करता था। इसे लेकर कई बार आपसी सहमति भी बनी। लेकिन वह अपनी आदत से लाचार था। इसी के चलते यह घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने मुन्ना कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।