Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में 21 मार्च तक बारिश की संभावना, 19 को भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

Jharkhand Heavy Rain News

रांची : राजधानी रांची में सोमवार को मौसम का मिजाज दोपहर बाद अचानक बदल गया और बारिश होने लगी। राज्य के के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बिजली कड़की. तेज हवाओं की वजह से राजधानी की सड़कों पर कई पेड़ गिर गये। बारिश शुरू होने के थोड़ी ही देर बाद रांची में बिजली गुल हो गयी। दिन में ही मौसम का मिजाज बदल गया था। करीब तीन बजे घुप अंधेरा छा गया। तेज हवाएं चलने लगीं, बिजली चमकने लगी। इसके साथ बारिश का दौर शुरू हो गया।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि कई जगहों पर राज्य में 21 मार्च तक बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने बारिश, वज्रपात व ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है। 19 मार्च को रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात व ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 22 से 24 मार्च तक मौसम मुख्यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा।

राज्य के दक्षिणी, मध्य और उत्तरी हिस्से में इस दौरान बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंग। हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटा होगी जबकि इन हिस्सों में थंडरिंग भी होगी। केंद्र के अनुसार गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम में तेज बारिश की और थंडरिंग को लेकर चेतावनी जारी की गयी है। इसके साथ 20 मार्च तक राज्य के उत्तरी पूर्वी, दक्षिणी और मध्य हिस्से में बारिश होगी। इसमें रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां, उत्तर पूर्वी हिस्से में धनबाद, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा में बारिश की संभावना है।

आने वाले 21 मार्च तक राज्य के मौसम में बारिश और थंडरिंग का असर देखा जायेगा। मौसम विभाग की ओर से 19 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि राज्य के दक्षिणी, मध्य और उत्तरी हिस्से में इस दौरान बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटा होगी जबकि इन हिस्सों में थंडरिंग भी होगी।

केंद्र के अनुसार गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम मे तेज बारिश की और थंडरिंग को लेकर चेतावनी जारी की गयी है। इसके साथ 20 मार्च तक राज्य के उत्तरी पूर्वी, दक्षिणी और मध्य हिस्से में बारिश होगी। इसमें रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां, उत्तर पूर्वी हिस्से में धनबाद, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा में बारिश की संभावना है।

Jharkhand Heavy Rain News