Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Monday, May 20, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर प्रधानमंत्री ने पिछड़ा वर्ग को किया सम्मानित : डॉ. शशिभूषण मेहता

पलामू : जिले के पांकी कर्पूरी चौक पर बुधवार को कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती मनायी गयी। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न सम्मान देकर समाज के शोषित, पीड़ित व पिछड़े वर्गों को सम्मानित किया है।

उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने अंग्रेजी की अनिवार्यता को समाप्त कर बिहार में लोगों को मैट्रिक शिक्षा की साक्षरता दर को बढ़ाया। कर्पूरी ठाकुर ने समाज को आगे बढ़ाने के कई कार्य किये। हमें कर्पूरी ठाकुर के जीवन के आदर्शों को अपनाने की जरूरत है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

विशिष्ट अतिथि लाल सूरज ने कहा कि देश में जब सामंती व्यवस्था थी तब कर्पूरी ने इसके विरुद्ध संघर्ष शुरू किया। हमें कर्पूरी ठाकुर के आदर्श को अपनाने की जरूरत है।

राष्ट्रीय नाई महासभा के जिलाध्यक्ष सह पांकी विधायक के निजी सचिव प्रो. बच्चन ठाकुर ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की उपाधि मिली। यह समाज के लिए हर्ष की बात है। झारखंड में नाई जाति को सीएनटी एक्ट के अधीन किया गया है। हमें सीएनटी के तहत मिलने वाली सुविधाएं भी मिलनी चाहिए।

अमित तिवारी ने कहा कि भगवान को भी हम ठाकुर जी से संबोधित करते हैं। प्राचीन काल में ये ही ठाकुर समाज के पूर्वज शल्य चिकित्सक रहे थे। आज जननायक कर्पूरी ठाकुर को प्रधानमंत्री ने भारत रत्न सम्मान से सुशोभित किया है।

मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विजयानंद पाठक, भाजपा के अमित तिवारी, विरेन्द्र कुमार वर्मा, मंडल अध्यक्ष शत्रुधन सिंह, श्यामनंदन ओझा, जिला उपाध्यक्ष अमलेश ठाकुर, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता, भाजपा युवा नेता अजय प्रसाद गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह, मंजूलता दूबे, रीमा शर्मा, विजय ठाकुर, रंजय ठाकुर, मनोज सिन्हा, यशवंत मेहता, दिलीप ठाकुर, सुनील प्रसाद गुप्ता, बिनोद ठाकुर, संजय ठाकुर, पंकज ठाकुर, जयकिशोर प्रसाद गुप्ता, लवकुश ठाकुर, ज्ञानी सिंह आदि उपस्थित थे।

Panki Palamu Latest News