Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Saturday, May 18, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने पत्नी के साथ किया छठ घाट का निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा

लातेहार : पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन और उनकी पत्नी पलामू पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन ने शुक्रवार को शहर के प्रमुख औरंगा नदी छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सूर्यनारायण पूजा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह से छठ पूजा की तैयारियों की जानकारी ली।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि छठ घाट पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा नदी में कई बाथरूम भी बनाये गये हैं। छठ घाट तक जाने वाली सड़क की मरम्मत कर ली गयी है और प्रकाश की व्यवस्था कर दी गयी है।

एसपी ने समिति की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए थाना प्रभारी आशुतोष कुमार को कई आवश्यक निर्देश दिये।

मौके पर राकेश दुबे, लक्ष्मी प्रसाद, अनिल गुप्ता, सुधीर प्रसाद समेत समिति के कई सदस्य मौजूद थे।

छठ पूजा को लेकर एसपी अंजनी अंजन के निर्देश पर बाइपास चौक से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। खीर भोजन के दिन 18 नवंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक रेलवे स्टेशन एवं लातेहार शहर की ओर जाने वाले सभी वाहनों का परिचालन गांधी कॉलेज रोड, राजहार की ओर किया जायेगा। वहीं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के दिन (19 नवम्बर) सभी वाहनों का परिचालन गांधी कॉलेज रोड, राजहार से दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक किया जायेगा। एसपी ने थाना प्रभारी को इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

Latehar Chath festival News