Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची: चार मंदिरों की मूर्तियां तोड़े जाने के विरोध में लगा सड़क जाम आठ घंटे बाद समाप्त, हिंदू नेता भैरव सिंह ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

रांची : शहर के मांडर में एक साथ चार मंदिरों की मूर्तियों को तोड़ने के मामले में आक्रोशित लोगों ने आठ घंटे बाद सड़क से जाम समाप्त किया। शुक्रवार सुबह में मंदिरों में तोड़फोड़ की जानकारी मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गये। आक्रोशित सैकड़ों महिला-पुरुष सड़क घेर कर प्रशासन विरोधी नारेबाजी करने लगे। तत्काल दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।

जाम की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उनके समझाने के बावजूद आक्रोशित लोग नहीं माने। सड़क पर जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी। सुबह जैसे ही लोग जगे देखा कि महावीर मंदिर , छोटा बजरंग बली मंदिर, बुढ़ा महादेव, मड़ई देवी मंडप की मूर्तियां किसी ने तोड़ दी है। मूर्ति में तोड़फोड़ की खबर आग की तरह फैल गयी। पूरे इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी। लाठी-डंडे के साथ नाराज ग्रामीण सड़क पर उतर गये। बांस बली बांधकर एनएच 75 को जाम कर दिया।

इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए उसे नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। मांडर सर्किल इंस्पेक्टर अवधेश ठाकुर ने बताय कि इस मामले में जो भी दोषी होंगे, उन्हें बख्सा नहीं जायेगा।

रांची एसडीओ दीपक दुबे और ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो घटनास्थल पर पहुंच लोगों को समझाया, तब जाकर लगभग आठ घंटे बाद सड़क पर अवागमन शुरू हो सका। पूर्व विधायक बंधु तिर्की ने घटना की निंदा करते हुए लोगों से तालमेल बनाये रखने का आग्रह किया। हिंदू नेता भैरव सिंह ने कहा कि 24 घंटे के अंदर प्रशासन दोषियों को गिरफ्तार करें, नहीं तो उग्र आंदोलन किया जायेगा।

Ranchi demolition statues temples