Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल, स्थिति गंभीर, रिम्स रेफर

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बुधवार को बालूमाथ-लातेहार मार्ग पर बालूमाथ थाना सीमा से सटे हेरहंज थाना क्षेत्र के अराहारा गांव के पास एक मवेशी को बचाने के क्रम में बाइक सवार दो युवक दुर्घटनाग्रस्त हो गये। घायलों में बाइक सवार युवक बालूमाथ थाना क्षेत्र के बालू गांव निवासी हीरा सिंह के पुत्र अनुज कुमार एवं तुलसी सिंह के पुत्र दीपक कुमार शामिल हैं।

स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से दोनों घायल युवकों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉ. अलीशा टोप्पो एवं डॉ. सुरेंद्र कुमार ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। इस बाइक दुर्घटना में अनुज कुमार और दीपक कुमार को सिर, चेहरे, हाथ और पैर में चोटें आयीं हैं।

Balumath Latehar Latest News