Breaking :
||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस
Saturday, May 18, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में घायल नाबालिग माओवादी को इलाज के लिए हेलिकाप्टर से लाया गया रांची, रिम्स में भर्ती

रांची : झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ का मानवीय चेहरा शनिवार को सामने आया। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान हुसीपी के घनघोर जंगल में एक नाबालिग नक्सली को घायल अवस्था में देखा गया। सुरक्षाबलों के जवान जख्मी नक्सली को कंधों पर बिठाकर हाथीगुरु कैंप लेकर आये, जहां प्रारंभिक इलाज कर झारखंड पुलिस के सहयोग से हेलिकाप्टर से रांची लाया गया।

आईजी अभियान सह पुलिस प्रवक्ता एवी होमकर ने शनिवार को बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान एक नक्सली धायल अवस्था में मिला। घायल नक्सली को उसके साथी छोड़कर भाग गये। पुलिस ने उसे जंगल से निकाला और उसकी जान बचाने के लिए हेलिकाप्टर से रांची लाया गया। अब उसका रिम्स में इलाज चल रहा है।

गौरतलब है कि शुक्रवार को हुसीपी क्षेत्र में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ ह़ई थी। इसमें नक्सली घायल हो गया था।

Jharkhand Latest News Today