Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

रांची : रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम घूमने गयी एक नाबालिग लड़की की अस्मत तार-तार कर दी गयी। इसका खुलासा गुरुवार को हुआ। मामले की जानकारी धुर्वा थाना पुलिस को मिलते ही उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में दीपक, बंटी और नितेश शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार नाबालिग धुर्वा डैम घूमने गयी थी। इस दौरान पांच युवकों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब नाबालिग ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी राजा कुमार मित्रा ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दो फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Ranchi Gang Rape News