Breaking :
||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा
Saturday, May 18, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरकोल्हान प्रमंडलझारखंड

झारखंड: दो नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप, छह आरोपी गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम : जिले के नोवामुंडी थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों की इज्जत तार-तार कर दी गयी। इसका खुलासा बुधवार को हुआ। दो दिनों तक छह युवकों ने दोनों लड़कियों के साथ दरिंदगी की। घर पहुंचकर लड़कियों ने परिजनों को आपबीती सुनायी। परिजन उन्हें नोवामुंडी थाने ले गये। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि की है। ये लड़कियां शुक्रवार को मजदूरी करने नोवामुंडी गयी थीं। देर शाम वह घर लौटने के लिए सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रही थी। दोनों को अकेला देख पादापहाड़ के दो युवकों ने उन्हें बहला-फुसलाकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। कुछ देर बाद पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर दूधबिला गांव ले गये। वहां इन युवकों ने अपने चार अन्य दोस्तों को बुला लिया। यहां दोनों को अलग-अलग बाइक पर बैठाकर किसी दूसरे गांव में ले जाया गया। इस गांव में सभी छह युवकों ने दो दिनों तक उनके साथ हैवानियत की। इसके बाद छोड़ दिया। इसके बाद बच्चियां किसी तरह घर पहुंचीं।

Jharkhand Latest News Today