Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Update Today

रांची : झारखंड में फिलहाल मॉनसून सक्रिय है। शनिवार शाम से हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। तापमान गिर गया है। आज सुबह से ही बारिश हो रही है। आसमान में काले बादल छाये हुए हैं।

रांची स्थित मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ अभिषेक आनंद ने कहा है कि राज्य में 6 अक्टूबर तक भारी बारिश होगी। कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट और कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश के आसार हैं। यहां गरज और बिजली गिरने की भी आशंका है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पिछले 24 घंटे से रांची, रामगढ़, साहिबगंज, धनबाद, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम में बारिश हो रही है। गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम जिले में भारी बारिश का अनुमान है। इन जगहों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

गढ़वा और पलामू में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। चतरा, हज़ारीबाग और लातेहार जिले में भी गरज के साथ बारिश की संभावना है। देवघर और कोडरमा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। 2 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना है। 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश होगी। अलर्ट अवधि के दौरान किसानों को खेतों में जाने से बचना चाहिए।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगर बादल गरजने लगें और बारिश होने लगे तो सुरक्षित स्थान पर शरण लें. वज्रपात के दौरान किसी भी स्थिति में पेड़ के नीचे शरण न लें। अगर आप बिजली के खंभे के पास हैं तो उससे दूर रहें. बारिश और गरज के दौरान किसानों को अपने खेतों में जाने से बचना चाहिए।

Jharkhand Weather Update Today