Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल

झारखंड से नक्सलवाद खत्म करने के लिए जल्द ही लाया जायेगा एक बड़ा प्लान

रांची : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि राज्य से नक्सलवाद को खत्म करने के लिए जल्द ही एक बड़ा प्लान लाया जायेगा। हमें यकीन है जल्द ही झारखंड से नक्सलवाद को जड़ से खत्म कर दिया जायेगा। राज्यपाल ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और वे लगातार एक-दूसरे से इस बारे में सलाह-मशविरा कर रहे हैं।

झारखंड के कई इलाके नक्सलियों के गढ़ माने जाते हैं। आज भी गिरिडीह, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, गढ़वा, गुमला, खूंटी, पश्चिमी सिहभूम, पूर्वी सिंहभूम जिलों समेत राज्य के सीमांत क्षेत्रों में नक्सलियों का खौफ बना रहता है। हालांकि, पहले की तुलना में झारखंड में अब नक्सलवाद काफी कम हुआ है लेकिन इसे खत्म नहीं किया जा सका है। राज्य के इन इलाकों को नक्सलियों के कब्जे से मुक्त कराने के लिए केंद्र और राज्य की सरकारें कई सालों से प्रयासरत रही हैं।

वर्तमान की हेमंत सोरेन भी इस दिशा में काफी काम कर रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सरकार राज्य के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो झारखंड में नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाले बूढ़ा पहाड़ पहुंचे। झारखंड को नक्सलवाद से मुक्त करने और नक्सलियों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए हेमंत सरकार आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति लेकर आयी। कई दुर्दांत नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।