Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Monday, May 20, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: मनरेगा लोकपाल के औचक निरीक्षण में मिली कई अनियमिततायें, पंचायत दिवस पर बंद मिले सचिवालय

भेंडर की एक्सपायरी सीमेंट से कुएं में आयी दरार

पलामू : मनरेगा लोकपाल पलामू शंकर कुमार ने पंचायत दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला मुख्यालय से सटे चैनपुर प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान कई गड़बड़ियां सामने आयी। लोकपाल ने जांच के बाद दोषियों के उपर कार्रवाई करने की बात कही है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पंचायत दिवस रहने के कारण मनरेगा लोकपाल प्रखंड क्षेत्र के सेमरा, सलतुआ एवं करसो पंचायत का औचक निरीक्षण किया, किन्तु गुरुवार को पंचायत दिवस होने के बावजूद पंचायत भवन पूर्वाहन 11 बजे तक खुला नहीं पाया गया। ग्रामीणों से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि पंचायत भवन कभी खुलता नहीं है। उन्हें अपना कोई भी कार्य करने के लिए मुखिया के घर जाना पड़ता है। मुखिया द्वारा घर बैठे योजनाओं की खानापूर्ति की जा रही है और बंदरबांट किया जा रहा है।

सलतुआ, करसो में जाने के बाद पंचायत भवन खोला गया। यहां कोई मुखिया नजर नहीं आये। महिला मुखिया की जगह उनके पति बैठे दिखे। किसी तरह का कोई अभिलेख, ग्रामसभा रजिस्टर एवं योजना से संबंधित जानकारी नहीं दी गयी। इस कारण जांच में काफी दिक्कत आयी। सतलुआ में पाया गया कि योजनाओं का लाभ योग्य लाभुक को नहीं दिया गया है। योजनाओं की जांच में त्रुटि एवं प्राक्कलन, गुणवता की कमी पायी गयी।

सलतुआ में जांच के क्रम में लाभुक सुरेन्द्र सिंह के द्वारा बताया गया कि भेंडर शरीफ अंसारी द्वारा 25 बोरी पुरानी एक्सपायरी सीमेंट दी गयी थी। जमा होने के कारण कारगर नहीं रही। उस सीमेंट को लगाकर किसी तरह काम पूरा किया गया, लेकिन कुएं में कुछ दिनों के बाद दरार पड़ गयी। कुआं खराब हो गया है। लोकपाल ने कहा कि मामले में कार्रवाई की जायेगी।

Palamu Latest news today