Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स का वार्षिक आम चुनाव संपन्न, ज्योति कुमारी को मिले सर्वाधिक 1845 वोट

रांची : झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स का वार्षिक आम चुनाव रविवार को संपन्न हो गया। वोटिंग सुबह 9 बजे शुरू हुई। चुनाव में कुल 45591 वोट पड़े। बैलेट पेपर से 2171 वोट पड़े, जिसमें ज्योति कुमारी को सर्वाधिक 1845 वोट मिले।

आदित्य मल्होत्रा को 1796 वोट पड़े। इसी तरह को राम बागंड़ को 1746 वोट, अमित शर्मा को 1744 वोट, किशोर मंत्री को 1723, प्रवीण लोहिया को 1687, राहुल साबू को 15389 समेत अन्य सदस्यों को वोट मिले। चुनाव पदाधिकारी ललित केडिया और पवन शर्मा की देखरेख चुनाव संपन्न। परिणाम के बाद बैठक कर नयी कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा। आने वाले एक दो दिनों में चेंबर कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा। इस बार चुनाव का आयोजन मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम में किया गया।

चेंबर चुनाव में इस बार 39 प्रत्याशी चुनाव में शामिल थे। चेंबर कार्यकारिणी में 21 सदस्य चुने जाते है, जो नयी कार्यकारिणी का कार्यभार संभालेंगे। कार्यकारिणी के साथ ही छह प्रमंडल में से चार में उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गये हैं। इस बार दक्षिणी और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में उपाध्यक्ष पद के लिये चुनाव होगा। दोनों प्रमंडल के लिये दो-दो सदस्यों ने नामाकंन किया था जिसके लिए चुनाव हुआ। वर्तमान में चेंबर की सदस्यता संख्या लगभग चार हजार है जिसमें कुल 3534 आजीवन सदस्य, 169 जेनरल मेंबर, 83 सम्बद्ध संस्था, 2 पैट्रोन और 10 कॉरपोरेट सदस्य हैं। सम्बद्ध संस्थाओं को 2 वोट का अधिकार भी प्राप्त है।

Jharkhand Chamber of Commerce elections