Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची: महिला से ठगी के चार आरोपी गिरफ्तार, ठगे थे एक करोड़ 12 लाख रुपये

रांची : रांची के सुखदेव नगर थाना पुलिस ने एक करोड़ 12 लाख की ठगी मामले में चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों में नवादा बिहार निवासी ज्योतिष कुमार, मोहन कुमार, अजीत कुमार और सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के इरगु टोली निवासी नीरज कुमार शामिल है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से 85 एटीएम कार्ड, 23 स्मार्ट फोन, 18 बैंक पासबुक, एक मॉडम, करीब एक लाख रुपया नगद, दो कार, तीन बाइक, एक लाख 39 हजार नगद बरामद किया गया है।

सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि अपराध शाखा एर्नाकुलम केरल में 26 जुलाई को शोभा मेनन ने एफआईआर दर्ज कराया था। दर्ज एफआईआर में बताया गया था कि डेढ़ करोड़ की लॉटरी लगने के नाम पर कॉल कर महिला से एक करोड़ 12 लाख की ठगी की गयी है।

अपराध शाखा एर्नाकुलम केरल के पदाधिकारी और सुखदेव नगर थाना पुलिस एवं तकनीकी शाखा की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर चारों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि लोगों को लॉटरी निकालने और अन्य तरह के प्रलोभन का झांसा देकर साइबर ठगी करते हैं।

अपराधियों ने बताया कि ठगी का पैसा अकाउंट में ट्रांसफर करने के लिए विभिन्न राज्यों में जाली कागजातों के आधार पर बैंक अकाउंट खुलवाते हैं। इन्हीं अकाउंट में ठगी का पैसा ट्रांसफर करवा कर रांची के विभिन्न एटीएम से पैसे की निकासी करते हैं। इस गिरोह के कुछ सदस्य विभिन्न राज्यों में अकाउंट खुलवाकर प्रति बैंक अकाउंट 20 हजार अतिरिक्त पैसा लेते हैं। एक माह में इन अपराधियों की ओर से ठगी का करीब 70 से 75 लाख रुपए की निकासी इनके पास से बरामद बैंक खाता से किया गया है।

Ranchi Latest News Today