Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में 23 सितंबर तक राजधानी रांची समेत राज्य के सभी हिस्सों में होगी बारिश

rain in Jharkhand

रांची : पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश भी दर्ज की गयी। मौसम विभाग के मुताबिक 23 सितंबर तक राजधानी रांची समेत राज्य के सभी हिस्सों में बारिश होगी। बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर दिख रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने गुरुवार को बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड में देखा जा रहा है। इसके साथ ही डाल्टेनगंज और जमशेदपुर के ऊपर से गुजर रही मानसून टर्फ लाइन के कारण भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो रही है। अभिषेक आनंद ने बताया कि निम्न दबाव क्षेत्र की गंभीरता के कारण कई हिस्सों में बारिश हो रही है।

साइक्लोनिक सर्कुलेशन के अलावा, जमशेदपुर से गुजरने वाली मानसून ट्रफ के कारण विभिन्न हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है। अगले दो दिनों में इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। 23 सितंबर तक प्रदेश में कई स्थानों पर हल्के बादल छाये रहेंगे और बारिश की संभावना है। इस दौरान रांची और आसपास के इलाकों में भी बादल छाये रहेंगे। हल्की और मध्यम बारिश होगी।

पिछले 24 घंटे में खूंटी में सबसे ज्यादा 56.0 मिमी बारिश हुई। सिमडेगा में 34.2 मिमी, तोरपा में 45.0 मिमी, पूर्वी सिंहभूम में 25.0 मिमी, रामगढ़ में 18.5 मिमी, रांची में 17.6 मिमी, धनबाद में 18.2 मिमी, जामताड़ा में 13.8 मिमी मध्यम वर्षा हुई। 1 जून से अब तक राज्य में 614.0 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य बारिश 920.8 मिमी से 33 फीसदी कम है। रांची में सामान्य बारिश के मुकाबले अब तक 626.7 मिमी बारिश हुई है। यह सामान्य से 33 फीसदी कम है।

rain in Jharkhand