Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को दिये निर्देश

लातेहार: झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति के अध्यक्ष रामचन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आज परिसदन सभागार में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

इस दौरान सदाचार समिति के अध्यक्ष ने विभिन्न विभागों में अनुकंपा आधारित नियुक्तियों एवं पेंशन के लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा कर उन्होंने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अनुकम्पा पर नियुक्ति एवं सेवानिवृति के उपरांत पेंशन से सम्बंधित मामलों का संवेदनशीलता के साथ ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने विभिन्न विभागों के तहत हो रहे कार्यों की प्रगति के बारे भी जानकारी ली।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बैठक में अध्यक्ष द्वारा जिला खनन पदाधिकारी से अवैध खनन के विरुद्ध किये जा रहे कार्यवाई की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उन्होंने उत्पाद अधीक्षक से इस वित्तीय वर्ष में लक्ष्य के विरुद्ध राजस्व संग्रहण की जानकारी लेते हुए लगातार जांच एवं छापेमारी करने का निर्देश दिया गया। इसके आलावे जिला परिवहन पदाधिकारी को समय समय पर वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग को जिले में संचालित योजना को पूर्ण करने हेतु कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया l

बैठक में समिति के सदस्य अवर सचिव सरोज कुमार, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी रूपेश कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी रोशन कुमार, उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप समेत जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Latehar Latest News Today