Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: सतबरवा में राजमिस्त्री की संदेहास्पद मौत, पिता ने कराया केस दर्ज

पलामू : जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सरजा गांव के राजमिस्त्री मुकेश बैठा (28) की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी। उसके पिता जवाहर बैठा ने शनिवार को गांव के ही तीन मजदूरों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज कराया है।

सरजा पंचायत के पोखराहा गांव के झरीवा टोला में एक मकान का कंस्ट्रक्शन कार्य चल रहा है। मुकेश यहां राजमिस्त्री का काम करता था। शुक्रवार को तीन साथियों के साथ काम करने के लिए गया था। काम करने के दौरान बगल में शौच करने गया था। इस बीच हाइटेंशन विद्युत तार की संपर्क में आ गया था। साथ में काम कर रहे मजदूर उसके परिजनों को सूचित किये बिना मेदिनीनगर अस्पताल ले गये थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथी मजदूर शुक्रवार की शाम घर पर शव रखकर भाग गये।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

एसआई राहुल गुप्ता ने बताया कि मृतक के पिता ने बेटे की मौत का मामला सतबरवा थाना में दर्ज कराया है। एमआरएमसीएच मेदिनीनगर से पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Palamu Latest News Today