Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: अवैध रूप से मवेशी ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार, पिकअप वाहन जब्त, 11 मवेशी बरामद

लातेहार : सदर थाना पुलिस ने पिकअप वाहन पर अवैध पशु ले जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार तस्करों में तबरेज खलीफा, पिता कलाम खलीफा (लोहरदगा) और मोहम्मद ऐनुल अंसारी, पिता स्वर्गीय अलाउद्दीन अंसारी (नामुदाग, मनिका) शामिल हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में अवैध पशुओं की तस्करी की जा रही है। इसके बाद वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया और थाने के पास उक्त पिकअप वाहन को रोका गया। जब वाहन की तलाशी ली गयी तो उसमें 11 पशुओं को अवैध रूप से ले जाते हुए पकड़ा गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने बताया कि तस्कर ने पिकअप गाड़ी को इतनी चालाकी से बनाया था। जिसे बाहर से देखने पर पता नहीं चल पाता कि कोई जानवर ले जाया जा रहा है। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि वे जानवर को सतबरवा से कुडू ले जा रहे थे। इस मामले में लातेहार थाना कांड 186/23 पशु क्रूरता एवं पशु प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Latehar Latest News Today