Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Saturday, May 18, 2024
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में राजनीतिक गुरु स्वर्गीय राजेश्वर प्रसाद यादव की प्रतिमा का अनावरण

बबन पासवान/मनिका

लातेहार : मनिका प्रखंड के राजनीतिक गुरु कहे जाने वाले स्वर्गीय राजेश्वर प्रसाद यादव की चौथी पुण्य तिथि पर मनिका प्रखंड मुख्यालय के सिंजो मुख्य सड़क के किनारे प्रांतीय यादव महासभा द्वारा प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय यादव महासभा के जिला अध्यक्ष सह अधिवक्ता वृंदबिहारी प्रसाद यादव ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पीतांबर दास उपस्थित थे। प्रांतीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पीतांबर दास, मनिका विधानसभा के पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह एवं जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण किया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री दास ने कहा कि राजेश्वर प्रसाद यादव जी ने समाज में बहुत बड़ा योगदान दिया है। वे शिक्षा के माध्यम से समाज को सामाजिक ताने-बाने से जोड़ने का हर संभव प्रयास करते रहे। स्वर्गीय यादव का विचार हमेशा समाज को मजबूत करने का था, जिसे आज कई वक्ताओं ने व्यक्त करने का प्रयास किया।

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्री सिंह ने कहा कि स्वर्गीय राजेश्वर प्रसाद यादव हमारे राजनीतिक गुरु रहे हैं। जिन्होंने हमें राजनीति में लाने का काम किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने कहा कि आज जो काम यादव महासभा ने किया वह काम भारतीय जनता पार्टी के लोगों को करना चाहिए था।

Latehar Manika News Today