Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत 20 के खिलाफ अवैध खनन मामले में FIR दर्ज

रांची : अवैध खनन मामले में मंगलवार को साहिबगंज के मुफस्सिल थाने में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत 20 के खिलाफ ऑनलाइन एफआईआर दर्ज की गयी। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू, पंकज मिश्रा, मनीष तिवारी, विभूति कुमार, रामनिवास यादव, अनुरंज किस्फोटा, राजेंद्र दुबे और प्रमोद मिश्रा के नाम भी शामिल हैं। झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद याचिकाकर्ता ने ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करायी है।

इस संबंध में झारखंड हाई कोर्ट ने 27 अप्रैल को आदेश जारी किया था। याचिकाकर्ता तीर्थनाथ आकाश ने 21 मई 2021 को झारखंड हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की थी। इसमें कहा गया था कि आरोपियों की मिलीभगत से साहिबगंज में प्रतिदिन 1000 से अधिक ट्रकों से अवैध पत्थर की ढुलाई हो रही है।

मामले में दाहू यादव, विष्णु प्रसाद यादव, गुड्डु, आलोक रंजन, अवध किशोर सिंह, टिंकल भगत, बच्चू यादव, संजय कुमार यादव, भगवान भगत, भवेश भगत और विक्रम प्रसाद सिंह को आरोपी बनाया गया है।