Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार डीसी ने महुआडांड़ व गारू प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्यवयन को लेकर दिया आवश्यक दिशा निर्देश

लातेहार : उपायुक्त हिमांशु मोहन ने आज प्रखंड सह अंचल कार्यालय महुआडांड़ का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी महुआडांड़ अमरेन डांग से प्रखंड में संचालित विकास योजनाओं के अद्यतन स्थिति के बारे जानकारी ली। उन्होंने विकास योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्यवयन करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

आगे उन्होंने कहा महुआडांड़ प्रखंड आकांक्षी प्रखंड के रूप चयनित है। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी महुआडांड़ से आकांक्षी प्रखंड के विभिन्न मानकों की अद्यतन स्थिति के बारे जानकारी लेकर उसमें अपेक्षित सुधार लाने के लिए दिशा निर्देश दिया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इसके बाद उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी महुआडांड़ से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए किन चीजों की आवश्यकता है इसके बारे भी जानकारी ली।

उपायुक्त लातेहार ने एमटीसी सेंटर का निरीक्षण कर वहाँ ईलाजरत बच्चों की माताओं से वहां दिये जाने वाले भोजन एवं एवं अन्य सुविधाओं की गुणवत्ता के बारे जानकारी ली। उपायुक्त ने राजकीय उच्च विद्यालय बाँसकरचा एवं राजकीय मध्य विद्यालय राजडंडा का भी निरीक्षण किया तथा विद्यालय में बिजली, पानी, शौचालय डेस्क बेंच की उपलब्धता, शिक्षकों की संख्या इत्यादि के बारे जानकारी तथा विद्यालय में पढ़ाई को बेहतर करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

इसके बाद उपायुक्त ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय गारू का निरीक्षण कर प्रखंड विकास पदाधिकारी गारू प्रताप टोप्पो से प्रखंड स्तर में क्रियान्यवित की जा रही योजनाओं के प्रगति के बारे जानकारी ली एवं उसमें प्रगति लाने को लेकर दिशा निर्देश दिया।

उपायुक्त लातेहार ने मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र समोधटोला एवं मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र धाँगरटोला का निरीक्षण किया एवं आंगनबाड़ी केंद्र का बेहतर ढंग से संचालन करने के लिए दिशानिर्देश दिया।

इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ नीत निखिल सुरीन, गोपनीय शाखा प्रभारी श्रेयांश एवं अन्य उपस्थित थे।

Latehar Latest News Today