Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Saturday, May 18, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बारियातू बाजार में अवैध शराब बेच रहे लोगों ने किया पुलिस दल पर हमला, झड़प में एक पुलिसकर्मी घायल

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : गुरुवार शाम करीब सात बजे बालूमाथ थाना सीमा से सटे बरियातू थाना क्षेत्र के बारियातू बाजार में अवैध रूप से महुआ शराब बेच रहे लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जिसमें 1 पुलिसकर्मी घायल हो गया है। घायल पुलिसकर्मी थाने के सहायक पुलिस दीपक कुमार हैं, जिनके सिर, चेहरे और कान पर गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं। इसका इलाज बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ अमरनाथ प्रसाद ने किया।

मिली जानकारी के अनुसार बरियातू थाने की पुलिस बरियातू बाजार में अवैध महुआ शराब की बिक्री रोकने पहुंची थी। इसी बीच अवैध शराब बेच रहे लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गयी। इसी दौरान अवैध शराब बेच रहे लोगों ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर संख्या बल देख पुलिस बल ने वहां से भागने में ही समझदारी समझी। कुछ देर बाद इस घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में थाने की पुलिस बरियातू बाजार पहुंची। अवैध शराब बेचने वाले लोग पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ती देख अंधेरे का फायदा उठाकर रफूचक्कर हो गये।

मालूम हो कि बालूमाथ और बरियातू थाना क्षेत्र के प्रमुख चौराहों और बाजारों में अवैध महुआ शराब के साथ-साथ हड़िया जैसे मादक पेय पदार्थ खुलेआम बेचे जाते हैं। जहां क्षेत्र के युवाओं के साथ-साथ किशोर भी आते हैं और ऐसी जगहों पर आये दिन मारपीट, दुर्घटना जैसी कई तरह की घटनाएं होती रहती हैं। जिससे समाज में इसका दुष्प्रभाव देखने को मिल रहा है। बहरहाल मामला जो भी हो बरियातू बाजार की इस घटना को लेकर इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है।

Latehar Balumath News Today