Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, बहन और जीजा घायल, विरोध में सड़क जाम

बबन पासवान/मनिका

लातेहार : गुरुवार को जिले के मनिका थाना क्षेत्र के नामुदाग गांव स्थित पेट्रोल पम्प के पास एनएच 39 पर एक ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि मृतक के बहन-बहनोई घायल हो गये। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।

मृतक की पहचान मनधनिया गांव निवासी शंकर उरांव (30) के रूप में की गयी है। घायलों की पहचान नमिता देवी और राजेश उरांव के रूप में की गयी है। जानकारी के अनुसार, शंकर उरांव बहन नमिता देवी और बहनोई राजेश उरांव के साथ बरवही गांव स्थित एक रिश्तेदार के घर गया था। गुरुवार को बाइक से गांव लौट रहा था। बाइक पर बहन और जीजाजी भी बैठे थे।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक बाइक को कुछ दूर घसीटता ले गया। इस हादसे में बाइक चालक शंकर उरांव की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि नमिता देवी और राजेश उरांव घायल हो गये। सूचना पर पहुंचे मनिका थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

इधर, हादसे में युवक की मौत के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये और सड़क जाम कर दिया। मौके पर थाना प्रभारी ने आक्रोशित लोगों को समझाया। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सरकारी प्रावधान के तहत मृतक के परिवार को सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया करायी जायेगी। तब जाकर ग्रामीणों ने जाम हटाया।