Breaking :
||पलामू में छह पशु तस्कर गिरफ्तार, चार फरार, 55 मवेशी बरामद||पलामू: राजद नेता तेजस्वी यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला||पलामू में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हवलदार व प्रभारी पर आरोप||मोदी ने किया झारखंड और बिहार को नक्सलवाद से मुक्त : अमित शाह||किसी के माई के लाल में दम नहीं की आरक्षण को खत्म कर दे : राजनाथ सिंह||झारखंड में 13 मई से खुलेंगे सभी सरकारी व निजी विद्यालय, सरकार ने जारी किया आदेश||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा
Saturday, May 11, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में बाइक दुर्घटना में युवक घायल, रिम्स रेफर

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बुधवार की शाम एकीकृत बालूमाथ थाना क्षेत्र के गाड़ी ग्राम के पास हुई बाइक दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बाइक दुर्घटना में घायल डाढा पंचायत अंतर्गत डुमरा ग्राम निवासी नागदेव उरांव का पुत्र जवाहिर उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल जवाहिर उरांव को परिजनों के द्वारा बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर ध्रुव कुमार ने घायल जवाहिर उरांव की स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार घायल जवाहिर उरांव बारियतु प्रखंड के नचना ग्राम में आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट में भाग लेकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी बीच नचना ग्राम के पास तीखी मोड में अनियंत्रित होकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में जवाहिर उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया।