Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
चतराझारखंड

चतरा में ब्राउन शुगर के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार

चतरा : पुलिस ने 60 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ मंगलवार को एक दंपति को गिरफ्तार किया है। दंपति की गिरफ्तारी सदर थाना क्षेत्र के मोकतमा स्थित उसके घर से हुई। गिरफ्तार दंपति सुनीता देवी और पति बिरजु भुइयां हैं।

बताया जा रहा है कि आरोपी महिला यूपी के लखनऊ में करीब दो वर्ष पूर्व अफीम के साथ पकड़ी गयी थी। एक साल जेल में रहने के बाद जमानत पर उसे रिहा किया गया था। जेल से निकलने के बाद अब वह चतरा में फिर से मादक पदार्थ के कारोबार में जुट गयी थी।

चतरा एसपी राकेश रंजन को सदर थाना क्षेत्र के मोकतमा में बिरजू भुइयां के घर में ब्राउन शुगर की खरीद ब्रिकी की सूचना मिला। इसपर पुलिस की एक टीम ने कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर बरामद किया। आरोपित की पत्नी सुनीता देवी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि मोकतमा के ही नौसाद आलम ने ब्राउन शुगर रखने के लिये दिया था। आरोपी नौसाद के साथ बाहर जाकर खरीद-ब्रिकी करते हैं। पुलिस दोनों आरोपित को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।