Breaking :
||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू||विधायक लोबिन हेम्ब्रम झामुमो से निष्कासित, कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का आरोप||टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम का मंत्री पद से इस्तीफा||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र
Saturday, May 18, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झामुमो ने बाबूलाल मरांडी पर जमकर साधा निशाना, कहा- रांची शहर में हुई जमीन हेराफेरी की भी जांच करे ED

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि संथाल परगना प्राइवेट बिल्डर्स लिमिटेड हरमू हाउसिंग सोसाइटी में रजिस्टर्ड है। तीन लोग के नाम से है। रमिया मरांडी, लालिमा तिवारी कौन है? यह वही व्यक्ति है जिनके पीछे बाबूलाल मरांडी का काला पैसा लगा हुआ है। लालिमा तिवारी सुनील तिवारी की धर्म पत्नी है। संथाल परगना में जो जमीन खरीदी गयी है। वह इसी कंपनी के नाम से रजिस्टर्ड है। भट्टाचार्य शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी प्रदेश भर में घूम घूम कर जो प्रचार प्रसार कर रहे हैं। रांची शहर में ही कई जमीनों की हेराफेरी की गयी है। इस मामले पर भी ईडी को संज्ञान लेना चाहिए। संथाल परगना प्राइवेट बिल्डर्स लिमिटेड की जांच किया जाना चाहिए। ईडी को बताना चाहिए कि इसका स्वामित्व किनका है।

उन्होंने ईडी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मंत्री रामेश्वर उरांव के आवास पर ईडी कैसे चली गयी। आपको पूछना ही था तो उनके बेटे को बुलाकर पूछ सकते थे। वह मंत्री हैं, आईपीएस अधिकारी रह चुके हैं उन्होंने कहा कि डुमरी विधानसभा उपचुनाव में एक अलग माहौल बनाया जा रहा है।