Breaking :
||झारखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी||चतरा, हजारीबाग और कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मतदान कल, 58,34,618 मतदाता करेंगे 54 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला||चतरा लोकसभा: भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर, फैसला जनता के हाथ||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: पति का अपहरण कर हत्या की कोशिश में शामिल पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

पलामू : पति के अपहरण के बाद उसकी हत्या की कोशिश करने वाली आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया। जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के विशुनपुरा के रहने वाले उमेश पासवान ने पत्नी सुनीता देवी, पुत्र विकास कुमार, गुड्डू पासवान उर्फ नीतीश पासवान एवं प्रमोद पासवान पर तरहसी थाना में अपहरण के बाद हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी। शनिवार को मामला दर्ज कर कार्रवाई की गयी। इसके बाद महिला को गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन तेज है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जाता है कि गत नौ अगस्त को बेदानी खुर्द गांव में एक मुर्गा फार्म से उमेश पासवान (35) का अपहरण कर उसकी हत्या करने की कोशिश की गयी थी। हालांकि पुलिस की तत्परता से उसकी जान बची गयी थी। शुक्रवार शाम इस संबंध में मामला दर्ज कराने के लिए युवक ने थाना में आवेदन दिया है। अपहरण और हत्या का आरोप युवक ने अपनी पत्नी, बेटे और दो अन्य लोगों पर लगाया है।

युवक ने यह भी कहा कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध गुड्डू पासवान उर्फ नीतीश पासवान के साथ है और अक्सर इसी कारण से उसके साथ मारपीट होती है।

Palamu Latesr News Today